Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संजय दत्त पिछले लंबे समय से चर्चा में हैं। एक वजह तो राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू है जो उनके ही जीवन पर आधारित है। दूसरी वजह यह है कि राम गोपाल वर्मा ने संजय दत्त पर फिर से बायोपिक बनाने का निर्णय लिया है। तीसरी वजह यह है कि उनकी अपनी फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन विवाद संजय दत्त का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।
अब जबकि वह अपनी फिल्म साहेब बीवी और गैंग्स्टर 3 के प्रमोशन में जुटे हैं। अब भी संजू के ये सवाल पीछा नहीं छोड़ रहे हैं कि उन्होंने फिल्म संजू में 'बाबा बोलता है अब बस कर यार' गाने में मीडिया को लेकर इतनी खिंचाई क्यों की है। लेकिन संजय भी अब इस सवाल का जवाब देने को तैयार नहीं हैं।
यही वजह है कि हाल ही में जब मुंबई के एक फिल्म स्टूडियो के दौरान संजय दत्त से मीडिया की तरफ से यह सवाल पूछा गया तो वह गुस्से में आकर इंटरव्यू छोड़ कर चले गए। दरअसल, पूरा माजरा यह है कि संजय शुरुआत में आराम से मीडिया रिपोर्टरों के सवाल के जवाब दे रहे थे। लेकिन कुछ रिपोर्टर जो कि उन्हें बार-बार बाबा बोलता है गाने में एंटी मीडिया ट्रैक के बारे में सवाल दोहरा रहे थे।
संजय ने पहले तो इस सवाल के जवाब में कुछ बात नहीं कही। फिर उन्होंने कहा कि उन्होंने यह ट्रैक नहीं लिखा है। फिर भी जब उनसे लगातार सवाल किये गये तो वह गुस्से में आ गए। खबर है कि वह फिल्म की पीआर टीम पर भी गुस्सा हुए कि उन्होंने मीडिया को इस तरह के सवाल करने से क्यों नहीं रोका और गुस्से में आकर वह उस इंटरव्यू को छोड़ कर चले गए। साथ ही उन्होंने बाकी सारे इंटरव्यूज़ भी कैंसल कर दिए। अब खबर है कि संजय दत्त साहेब बीवी को प्रमोट करने के लिए आगे की डेट्स नहीं दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुत मनाने के बाद संजय इस बात पर बातचीत के लिए तैयार हुए हैं कि अब वह सिलेक्टिव मीडिया से ही बातचीत करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |