Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। जाह्नवी की पहली फिल्म को लेकर उनका परिवार बहुत एक्साइटेड है। श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी ने जिस तरीके से खुद को संभाला और फिल्म की शूटिंग पूरी की, उसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। वह इस कारण भी इस फिल्म में पूरी तरह डूबी हुई है क्योंकि मां श्रीदेवी का सपना था कि वह इस फिल्म को करे। 'धड़क' के कई सारी भावनाएं जुड़ी है और कपूर्स के लिए यह वाकई एक स्पेशल फिल्म है। अपनी बहन को फिल्म डेब्यू करते हुए देखने के लिए उनके भाई अर्जुन कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इस फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में वह शामिल नहीं हो पाएंगे।
जाह्नवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'अर्जुन भैया और अंशुला दीदी अभी शहर में नहीं है।अर्जुन भैया को कुछ काम है, इसलिए वे पहली स्क्रीनिंग मिस कर देंगे। वह 18 जुलाई को शहर लौट रहे हैं, इसलिए आने के बाद फिल्म देखेंगे।'
बता दें कि श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे अर्जुन-अंशुला ने जाह्नवी और खुशी को पूरा सपोर्ट किया। दुख के समय बहनों के साथ खड़े रहे। अर्जुन एक अच्छे और जिम्मेदार भाई की भूमिका निभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी और खुशी के लिए अपना प्यार उन्होंने जाहिर किया है। वहीं जाह्नवी को ट्रोल करने वालों को अच्छा खासा जवाल भी दे चुके हैं।
करण जौहर के प्रोडक्शन की यह मूवी मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है जिसे शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर नजर आएंगे जो कि शाहिर कपूर के भाई हैं। ईशान की 'धड़क' से पहले फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' रिलीज हो चुकी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |