Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रविवार तड़के बीएसएफ की टीम और नक्सलियों के बीच कांकेर माहला के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। घटना में तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। नक्सली इलाके में रुक-रुककर फायरिंग कर रहे हैं। शहीद जवानों के नाम लोकेंद्र सिंह(राजस्थान), मुख्तेयार सिंह(पंजाब) हैं।
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 175 बटालियन के जवान प्रतापपुर थाना इलाके के माहला जंगल में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान वहां छिपे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। घटना में दो बीएसएफ जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि जवाबी फायरिंग में नक्सलियों को भी गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |