Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टॉलीवुड एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने हैदराबाद में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने टॉपलेस होकर तेलुगु फिल्म चेम्बर ऑफ कॉमर्स के जुबली हिल्स ऑफिस के बाहर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में फैले कास्टिंग काउच के खिलाफ प्रोटेस्ट किया।
श्री रेड्डी का कहना है कि उनका यह विरोध टॉलीवुड में फैले कास्टिंग काउच के मामलों मेंचेम्बर की चुप्पी की वजह से है। उनके विरोध में बैठने के थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।
रेड्डी हाल ही में चर्चा में तब आई थीं जब उन्होंने सोशल मीडिया पर टॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर्स पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी धमकी दी थी कि वे उन सभी टॉलीवुड हीरोइनों के नाम भी जाहिर करेंगी जो इस तरह के शोषण का शिकार रही हैं।
कहा जा रहा है कि टॉलीवुड के निर्देशक और अभिनेता से नेता बनी एक हस्ती ने कथित तौर पर पुलिस से इस मामले को लेकर बात की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |