Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सोनम कपूर घर बसाने की राह पर हैं। लंबे समय से उनकी शादी की चर्चा चल रही है। अब फिर नई चर्चा है कि सोनम अपने ख़ास दोस्त आनंद आहूजा के साथ 11 मई को जेनेवा में शादी करेंगी।
सोनम कपूर और आनंद लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। जबरदस्त चर्चा है कि दोनों का दो दिवसीय विवाह समारोह 11 और 12 मई को यूरोप के जिनेवा में होगा। विवाह हिंदू पद्धति से किया जाएगा। सोनम कपूर से जब भी उनके विवाह या उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर कभी भी कोई भी बात नहीं कही है। ऐसे में यह खबर सोनम कपूर के फैन्स के लिए एक खुशखबरी की तरह है कि वह इस साल मई में शादी कर सकती हैं।
शादी के लिए बड़े स्तर पर हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग शुरू है। खुद पिता अनिल कपूर व्यक्तिगत तौर पर लोगों को विवाह में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। गत वर्ष फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ विवाह कर लिया था तभी से लोग यह कयास लगाने लगे थे कि अब सोनम कपूर जल्द विवाह कर सकती हैं। सोनम कपूर इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं , जिनमें उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म वीरे दी वेडिंग और शैली धर की एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा शामिल है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |