Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सलमान खान लंबे समय के बाद कटरीना कैफ के साथ टाइगर जिंदा में नज़र आए। फिल्म को बॉक्स आॅफिस पर खूब सफलता मिली है और सलमान खान इस बात से खु़श हैं। ऐसे में उन्होंने सारे फैन्स को तो थैंक्स कहा ही है। साथ ही उन्होंने एक हैरान करने वाला स्टेटमेंट भी दिया है।
सलमान का मानना है कि उन्हें नहीं लगता है कि 'टाइगर जिंदा है' की सफलता की वजह वो नही हैं। जी हां सलमान खान ने इसकी सफलता का पूरा श्रेय कटरीना कैफ को दे दिया है। उन्होंने पनवेल में अपने जन्मदिन के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा है '' 'टाइगर जिंदा है' की पूरी सफलता सिर्फ और सिर्फ कटरीना की वजह से हुई है। 'टाइगर जिंदा है' मेरे लिए काम कर गई क्योंकि इसमें कटरीना थीं। मेरे लिए कटरीना की तरफ से सबसे बड़ा तोहफा यही है कि 'टाइगर जिंदा' है हिट हो गई है।''
इतना ही नहीं सलमानतो कटरीना की एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ जिस तरह का एक्शन कैट ने किया है, उसकी जमकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने कटरीना को एक्शन क्वीन भी कह दिया है।
सलमान और कटरीना ने अब तक 'मैंने प्यार क्यों किया', 'एक था टाइगर', 'युवराज' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बता दें कि सलमान खान के बर्थ डे सेलिब्रेशन में कैट और निर्देशक अली अब्बास जफ़र भी मौजूद थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |