Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। मुन्नाभाई एमबीबीएस फेम अभिनेता, उमंग कुमार की फिल्म "भूमि" के लिए एक्शन सीन हेतु स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान उनका सिर पोल से टकरा गया। शूटिंग खत्म होने के बाद जांच के लिए संजय दत्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सिर पर चोट आई है।
यूनिट से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि संजय दत्त "भूमि" फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे शरद केलकर के साथ फिल्म के एक दृश्य में स्टंट शूट कर रहे थे। इसी दौरान पोल उनके सिर से टकरा गया। चिंतित यूनिट के लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
उमंग कुमार ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद संजय दत्त अस्पताल जाने को राजी हुए। उन्होंने कहा, "मैंने और निर्माता संदीप सिंह ने संजय दत्त से शूटिंग बंद करने की बात कही, लेकिन वह शॉट पूरा करने की जिद पर अड़े रहे।" बाद में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिनों पहले आगरा में भीड़ के बेकाबू होने के कारण इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |