Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बोल्ड अंदाज में नजर आयीं सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की गिनती फिल्म जगत में फैशन दीवा के रूप में की जाती है। कोई भी मौका हो सोनम का फैशन हमेशा सुर्खियां बटोरता है। फिर बात किसी फिल्म की हो या सोशल इवेंट की। मगर इस बार सोनम ने मुंबई में हुए इवेंट में बेहद बोल्ड अंदाज में एंट्री ली। यह देखकर सभी हैरान थे।
सोनम कपूर की ड्रेस फ्लोरल पैटर्न पर थी मगर बहुत ज्यादा बोल्ड थी। आमतौर पर सेलेब्स ऐसे इवेंट में ऐसे कपड़े पहनने से बचते हैं। मगर सोनम तो हमेशा ही कुछ अलग करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में यह होना तो लाजिमी है।
सोनम कपूर की अगली रिलीज होने वाली फिल्मों वीरे दी वेडिंग का नाम शुमार है। फिल्म में करीना कपूर और स्वरा भास्कर नजर आएंगी। यह फिल्म एक पंजाबी वेडिंग पर केंद्रित है। इसका निर्माण सोनम की बहन रिया कपूर कर रही हैं।पिछले दिनों कपूर परिवार एक पंजाबी शादी में शामिल भी हुआ था। यहां भी सोनम और अर्जुन कपूर ने खूब धमाल मचाया था। यहां की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |