Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना ठेठ गंवाई अंदाज में दिखाई देंगे और शारीरिक रूप से हिष्ट-पुष्ट किरदार को निभाएंगे। आयुष्मान ने कहा, ‘फिल्म में मेरा हुलिया गंवई होगा। मुझे मसल्स दिखाने होंगे। ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के लिए मैंने वजन घटाया था।’ उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में बन रही इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में 32 वर्षीय आयुष्मान एक प्रकाशक के किरदार में दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा, ‘फिल्म का किरदार एक मजबूत आदमी का है। कई बार आप इस तरह के लोगों से मिलते हैं।’’आयुष्मान के मुताबिक उन्होंने फिल्म के किरदार को अदा करने के लिए उस तरह के लोगों से मुलाकात की। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है जिसमें कृति सैनोन और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |