Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एक्टर अमन वर्मा ने पंद्रह साल छोटी वंदना से शादी कर ली। 14 दिसंबर को अमन ने वंदना ललवानी को अपना हमसफ़र बनाया।
अमन वंदना को काफी टाइम से डेट कर रहे थे। शादी के बाद अमन ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, जिसमें उनके शो 'वारिस' की टीम समेत छोटे पर्दे की कई हस्तियां इस कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचीं। अमन 45 साल के हैं, जबकि वंदना अभी थर्टीज़ में हैं। अमन ने पिछले साल 24 दिसंबर को वंदना के साथ एक प्राइवेट समारोह में सगाई की थी। अमन बिग बॉस में भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुके हैं।
वहीं वंदना कई टीवी शोज़ डोली सजा के रखना, केसरिया बालम आवो हमारे देश, सीआईडी, लो हो गई पूजा इस घर की, क्राइम पेट्रॉल में काम कर चुकी हैं। गौरतलब है कि दोनों की शादी 20 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन अमन के पिता की मौत के कारण शादी टाल दी गई थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |