उज्जैन दर्शन रूट पर पहले चलेंगी 10 ई-बसें
  10 e-buses will initially operate on the Ujjain Darshan route.

 

उज्जैन में सिटी बस सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। अगले दो-तीन दिनों में शहर की सड़कों पर ई-बसों का संचालन शुरू होने की संभावना है। शुरुआती चरण में 10 बसें उज्जैन पहुंचेंगी और इन्हें करीब 27 किलोमीटर लंबे उज्जैन दर्शन रूट पर चलाया जाएगा। यह रूट मेघदूत वन से शुरू होकर महाकाल लोक, हरसिद्धि मंदिर, शिप्रा नदी, भर्तृहरि गुफा, गढ़कालिका, काल भैरव, सिद्धवट, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम और चिंतामन गणेश मंदिर होते हुए वापस मेघदूत वन तक जाएगा। शुरुआत में इस मार्ग पर 10 बसें चलेंगी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 किया जा सकता है। बसों के किराए और संचालन के फेरों की जानकारी जल्द तय की जाएगी।

उज्जैन में ई-बस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (UCTSL) को दी गई है। अब इसके कार्यक्षेत्र में उज्जैन संभाग के सातों जिलों की बस सेवाएं भी शामिल होंगी। संचालन के लिए निजी ऑपरेटर का चयन किया जा चुका है। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए मक्सी रोड स्थित पुराने डिपो में चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है। बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं भी रहेंगी।

उज्जैन को कुल 100 ई-बसें उपलब्ध कराई जानी हैं। पहले चरण में 20 बसें शहर पहुंचने की तैयारी में हैं, जिनमें से 10 बसों को उज्जैन दर्शन रूट पर उतारा जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से शहर के बाकी 11 रूट पर भी सेवा शुरू की जाएगी। योजना के तहत करीब तीन महीने में सभी 100 बसों के उपलब्ध होने की संभावना है। सभी बसें सड़कों पर आने के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा से जोड़ा जा सकेगा।

 

Dakhal News 26 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.