शेख हसीना का वापसी का ऐलान, कार्यक्रम को लेकर भारत पर भड़का बांग्लादेश
Sheikh Hasina , Bangladesh lashes , India

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने सत्ता छोड़ने के करीब दो साल बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वदेश लौटने का ऐलान किया। नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें न जेल जाने का डर है और न ही मौत का। उन्होंने कहा, "मैं अपने लोगों के बीच जरूर लौटूंगी।" अपने संबोधन में हसीना ने भारत को बांग्लादेश का पुराना और भरोसेमंद मित्र बताते हुए मौजूदा बांग्लादेशी नेतृत्व पर देश को गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया।

 

वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने नई दिल्ली में इस कार्यक्रम के आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई है। ढाका का कहना है कि ऐसे मंच उपलब्ध कराना उसकी संप्रभुता का अपमान है और इससे दोनों देशों के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। बांग्लादेश सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि हसीना का यह कार्यक्रम देश के शहीदों के सम्मान के खिलाफ है। इस घटनाक्रम के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों और दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.