Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina लगभग दो वर्ष बाद बुधवार को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन देंगी। उनका भाषण नई दिल्ली के Foreign Correspondents' Club of South Asia द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसारित किया जाएगा। बांग्लादेश सरकार ने इस कार्यक्रम पर रोक लगाने का अनुरोध किया था, लेकिन भारत ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री Shama Obaid ने कहा कि उनका देश भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है और उम्मीद है कि दोनों देशों के रिश्तों पर इसका प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना अपने संबोधन में बांग्लादेश लौटने की संभावित समय-सीमा और देश के लिए अपने भविष्य के विजन पर बात कर सकती हैं। उन्होंने पहले दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई थी। कार्यक्रम में उनके बेटे Sajeeb Wazed Joy के भी संबोधन की संभावना है, जबकि अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम पर भारत और बांग्लादेश, दोनों देशों की राजनीतिक और कूटनीतिक नजर बनी हुई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |