Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर व्यंग्यात्मक हमला बोला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी जल्द ही रांची जाकर झारखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। पूनावाला ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि इस कथित दौरे में अभिजीत दीपके, सोनाक्षी और अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ होंगे।
वीडियो के अंत में शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह कार्यक्रम "31 सितंबर" को होगा। चूंकि सितंबर में केवल 30 दिन होते हैं, इसलिए इस काल्पनिक तारीख का इस्तेमाल उन्होंने विपक्ष के दावों और राजनीतिक बयानबाजी पर तंज कसने के लिए किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |