5 साल बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखीं आंग सान सू ची, रेड क्रॉस प्रतिनिधि से की मुलाकात
Aung San Suu Kyi , public,five years,Red Cross representative

म्यांमार की पूर्व नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची करीब पांच साल बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। सैन्य सरकार ने सोमवार को उनकी कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिनमें वह इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) के म्यांमार प्रतिनिधि अर्नो डे बैक से मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं। फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से यह सू ची का बाहरी दुनिया के साथ सबसे दुर्लभ सार्वजनिक संपर्क माना जा रहा है। हालांकि सरकार ने यह नहीं बताया कि यह मुलाकात कहां हुई और किन मुद्दों पर चर्चा की गई।

जारी तस्वीरों में 81 वर्षीय आंग सान सू ची अपने जन्मदिन का केक काटती और मुस्कुराती हुई भी नजर आईं। हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। गौरतलब है कि सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा किए जाने के बाद से सू ची हिरासत में हैं और तब से उनका सार्वजनिक जीवन तथा बाहरी दुनिया से संपर्क बेहद सीमित रहा है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.