जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसपैठ की साजिश का दावा, बंगाल STF ने संदिग्ध जैश ऑपरेटिव और सहयोगी को किया गिरफ्तार
Jantar Mantar protest alleged, Bengal STF arrests

पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दावा किया है कि बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव हमीम मंडल दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर घुसपैठ और तोड़फोड़ की साजिश रच रहा था। STF के आईजी गौरव शर्मा के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और उनके निर्देश पर नेताओं तथा संवेदनशील गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटा रहा था। एजेंसी का दावा है कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया चैट से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के माध्यम से विदेशी संपर्कों के संकेत मिले हैं। मामले में अर्पिता सरकार नामक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे हमीम की सहयोगी बताया जा रहा है।

 

STF के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर एक राज्य मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण और फिरौती की साजिश रची थी। एजेंसी का दावा है कि आरोपी एन्क्रिप्टेड चैट, विदेशी सिम कार्ड और कोडनेम का इस्तेमाल कर अपने कथित हैंडलर्स से संपर्क में रहते थे। जांच में यह भी कहा गया है कि हमीम को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री समेत कुछ प्रमुख व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने का काम सौंपा गया था। STF ने स्पष्ट किया है कि पूरे नेटवर्क, अन्य संभावित आरोपियों और कथित विदेशी कनेक्शन की जांच जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.