15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर चयनकर्ताओं ने दी सफाई, बोले- नेतृत्व क्षमता निखारने का फैसला
 Vaibhav Suryavanshi , vice-captain, leadership skills

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाए जाने पर उठे सवालों के बीच चयनकर्ताओं ने अपने फैसले का बचाव किया है। चयन समिति का कहना है कि यह निर्णय टीम के मौजूदा नेतृत्व क्रम को दर्शाने के लिए नहीं, बल्कि युवा बल्लेबाज की नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस फैसले पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी सवाल उठाते हुए पूछा था कि इतनी कम उम्र के खिलाड़ी को उपकप्तानी देने के पीछे क्या सोच रही।

ईस्ट जोन की टीम की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे, जबकि टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार के साथ अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। ईस्ट जोन अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त से नॉर्थ जोन के खिलाफ खेलेगा। जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.