अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में किया संन्यास का ऐलान
Ajinkya Rahane bids adieu , international cricket, retirement

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 मैच खेल चुके 38 वर्षीय रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा कि अब उनके लिए जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत करने का सही समय आ गया है। रहाणे ने अपने करियर के दौरान भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारियां खेलीं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम का नेतृत्व भी किया।

 

रहाणे के करियर का सबसे सुनहरा दौर 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देखने को मिला। एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर सिमटने और विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली। मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई और फिर गाबा में ऐतिहासिक विजय के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज हराकर उसका 32 साल पुराना अजेय रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उपलब्धि रहाणे के नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान बन गई।

Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.