Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत के दिलीप महादु गावित ने पुरुषों की पैरा T47 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में 10.71 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीत लिया। इसी स्पर्धा में भारत के मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि इंग्लैंड के केविन सैंटोस को कांस्य पदक मिला। इससे पहले भारत के लिए शर्मिला धनकड़ और मीराबाई चानू भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, जिसके साथ भारत के गोल्ड मेडल की संख्या तीन हो गई है।
वहीं, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता और लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जंपर बन गए। सातवें दिन के मुकाबलों के बाद भारत के खाते में कुल 15 पदक (3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य) हो गए हैं, जिससे भारतीय टीम पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाजों के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ बॉक्सिंग में भी भारत के लिए 10 पदक पक्के हो गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |