Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच से बाहर किए जाने पर टीम प्रबंधन और हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना की है। श्रीकांत ने कहा कि सिर्फ तीन मैचों में असफल रहने के बाद वैभव को बाहर करना गलत फैसला था और इससे उनके आत्मविश्वास को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि वैभव एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिनकी बल्लेबाजी में विविधता और परिपक्वता साफ नजर आती है।
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने तीन मैचों में 14, 13 और 15 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें अंतिम टी20 से बाहर कर संजू सैमसन को मौका दिया गया। हालांकि, जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने शानदार वापसी करते हुए अपने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा और इस प्रारूप में सबसे कम उम्र में फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। श्रीकांत ने कहा कि इतनी जल्दी युवा खिलाड़ी को बाहर करना उचित नहीं था। गौरतलब है कि जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर टीम के साथ नहीं हैं और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |