मुंबई में NEET प्रदर्शन के दौरान महिला से अभद्रता पर बवाल
mistreatment, woman , NEET protest, Mumbai

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली से शुरू हुआ छात्रों का विरोध-प्रदर्शन अब मुंबई तक पहुंच गया है। इस बीच, मुंबई के दादर में प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा महिला प्रदर्शनकारी से अभद्र व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि महिला को आपत्तिजनक तरीके से पकड़ने वाला व्यक्ति पुलिस अधिकारी है। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को धमकी देने वाले पुलिसकर्मी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मुंबई की इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अपराधियों जैसा काम नहीं है। सुप्रिया सुले ने कहा, "यह छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती है, जहां महिलाओं के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने आरोपी अधिकारी के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.