Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जो कप्तान के तौर पर अपनी पहली टी-20 जीत की तलाश में हैं। उनकी कप्तानी में भारत अब तक सात मैच खेल चुका है, जिनमें छह में हार मिली जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 11 और जिम्बाब्वे ने तीन मैच जीते हैं।
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की नजरें रहेंगी। इंग्लैंड दौरे पर वह तीन मैचों में केवल 42 रन बना सके थे, लेकिन हरारे के इसी मैदान पर उन्होंने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की यादगार पारी खेली थी। बल्लेबाजी में इस साल भारत के लिए ईशान किशन सबसे सफल रहे हैं। उन्होंने 20 टी-20 मैचों में 667 रन बनाए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी में शिवम दुबे ने इस वर्ष सबसे अधिक 13 विकेट लिए हैं और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |