भारतीय छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान: NYT ने लिखा- 'खून बहा पर अडिग रहे', द गार्डियन बोला- 'पीछे हटने को तैयार नहीं'
 International media, Indian student movement The NYT, The Guardian stated

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने प्रमुखता से कवर किया है। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' (NYT) ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के बावजूद हजारों युवा अडिग रहे और अगले ही दिन फिर जंतर-मंतर पर जुट गए। अखबार ने प्रदर्शनकारी समूहों के हवाले से 150 लोगों के घायल होने की बात कही, जबकि दिल्ली पुलिस ने 118 पुलिसकर्मियों के घायल होने और 70 लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की।

वहीं, 'द गार्डियन' ने रिपोर्ट किया कि 50 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी वाले इस प्रदर्शन में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के बाद भी छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अखबार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से महिलाओं और बच्चों के घायल होने तथा एक प्रदर्शनकारी के आईसीयू में होने का दावा किया। अल जजीरा समेत अन्य विदेशी मीडिया संस्थानों ने भी रेखांकित किया कि यह आंदोलन अब केवल परीक्षा और शिक्षा सुधार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताने के लिए व्यापक स्तर पर सड़कों पर उतर रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.