कोहली ने विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की, रोहित संग 8 हजार साझेदारी रन पूरे
Kohli , Viv Richards, 8,000 partnership, runs with Rohit

इंग्लैंड ने कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में विराट कोहली ने 65 रन की पारी खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया और इस मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। वहीं, विराट और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 हजार साझेदारी रन पूरे कर भारत की सबसे सफल बल्लेबाजी जोड़ियों में अपना स्थान और मजबूत किया।

 

मैच के दौरान श्रेयस अय्यर का एक शॉट मैदान पर बैठे सीगल पक्षी को लगने से कुछ देर खेल रोकना पड़ा। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। दूसरी ओर, जो रूट ने नाबाद 99 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और रन चेज में वनडे क्रिकेट में अपना औसत 91.59 तक पहुंचा दिया, जिससे वह इस सूची में एमएस धोनी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.