आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले, 4 मौत; वैरिएंट जांच के लिए सैंपल NIV भेजे गए
आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 4 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतकों को पहले से हाइपरटेंशन, डायबिटीज और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां थीं। वायरस के वैरिएंट की पहचान के लिए पांच सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेजे गए हैं। राज्य में कडपा में सबसे अधिक 8, गुंटूर में 2 तथा विशाखापत्तनम और काकीनाडा में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी मामले अलग-अलग क्षेत्रों से हैं और फिलहाल किसी भी इलाके में संक्रमण का क्लस्टर नहीं बना है। तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं, दो अस्पताल में भर्ती हैं और तीन संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी एहतियाती कदम बढ़ा दिए गए हैं। विशाखापत्तनम के किंग जॉर्ज अस्पताल (KGH) में एक मरीज की दोबारा जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।