कर्नाटक: जज की कुर्सी पर कथित 'काला जादू' करने के आरोप में महिला गिरफ्तार
Karnataka: Woman arrested, allegedly performing

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में 65 वर्षीय महिला मंजुला को अदालत में जज की कुर्सी पर कथित तौर पर 'काला जादू' करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने लंबित पारिवारिक सिविल केस का फैसला अपने पक्ष में करवाना चाहती थी। आरोप है कि 9 जुलाई को वह कोर्ट रूम में पहुंची और जज की मेज व डायस पर पूजा किए हुए सफेद सरसों के दाने बिखेर दिए। बाद में कोर्ट स्टाफ ने दाने देखकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें महिला की गतिविधि सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। इससे पहले पिछले वर्ष दिल्ली की तीस हजारी अदालत में भी एक डॉक्टर द्वारा कोर्ट रूम में चावल के दाने बिखेरने का मामला सामने आया था, जिस पर अदालत ने जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की थी।

 
Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.