नगालैंड में IED धमाका, असम राइफल्स का एक जवान शहीद
IED blast ,  Nagaland; one Assam Rifles, soldier martyred

नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में शोखुवी-चुमौकेदिमा रोड पर संदिग्ध IED धमाके में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब असम राइफल्स का काफिला नियमित गश्त और मूवमेंट के तहत इलाके से गुजर रहा था। पहले से लगाए गए IED ने सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया, जिसके बाद घायलों को तुरंत नजदीकी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के जंगलों में हमलावरों की तलाश की जा रही है, जबकि फोरेंसिक टीम और स्थानीय प्रशासन विस्फोट की प्रकृति और कारणों की जांच में जुटे हैं। फिलहाल किसी भी उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 
Priyanshi Chaturvedi 14 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.