वनडे सीरीज से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा बाहर; प्रिंस यादव टीम में शामिल
 Setback , India ahead , ODI series; Harshit Rana ,Prince Yadav

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-1 चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। राणा को टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी और इसी वजह से वह आखिरी टी20 मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया है।

 

इससे पहले ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह शिवम दुबे को मौका मिला था। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ और तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में होगा।

Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.