ईरान का दावा- अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट
Iran , ballistic missile attack , US military bases; high alert ,Gulf nations

ईरान ने दावा किया है कि उसने मध्य-पूर्व में मौजूद कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य हथियारों से हमला किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, कतर के अल उदैद एयरबेस, कुवैत में अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठानों, बहरीन के सैन्य संचार और रडार केंद्रों के साथ ओमान के दुकम पोर्ट स्थित अमेरिकी लॉजिस्टिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया। हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल सायरन बजने लगे, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की वायु रक्षा प्रणाली को भी सक्रिय कर दिया गया।

यह घटनाक्रम अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कतर, बहरीन, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। हालांकि, हमलों से हुए नुकसान या किसी तरह के हताहतों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

 
Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.