डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पुलिस कस्टडी में
Shiv Sena , Ramesh Mhatre , police custody ,doctors.

डोंबिवली के केडीएमसी अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों से मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका लगा है। कल्याण कोर्ट ने म्हात्रे समेत चार आरोपियों को सोमवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गर्भवती महिला के इलाज में कथित देरी और NICU बेड उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर आरोपी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

गिरफ्तारी के बाद रमेश म्हात्रे ने घटना पर अफसोस जताते हुए महिला डॉक्टर पर हाथ उठाने से इनकार किया। उनका कहना है कि उन्होंने केवल डॉक्टर का ध्यान आकर्षित करने के लिए हाथ थपथपाया था। वहीं, घटना के बाद डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। एक महिला डॉक्टर ने इस्तीफा देकर ठाणे छोड़ दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है, जबकि विपक्ष ने इस मामले को लेकर शिवसेना पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 10 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.