राहुल गांधी का UGC-NET पेपर लीक का दावा, ₹2.25 लाख में बिकने का लगाया आरोप
Rahul Gandhi ,  UGC-NET paper leak

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने NEET विवाद के बीच अब UGC-NET परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले 2.25 लाख रुपये में बेचा गया। राहुल गांधी ने अपने दावे के समर्थन में हरियाणा के एक अधिवक्ता दीपक धनखड़ से जुड़ी रिपोर्ट साझा की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 28 और 29 जून की रात प्रश्नपत्र लीक हुआ और जिन अभ्यर्थियों ने पैसे देकर प्रश्न प्राप्त किए, उन्हें वही सवाल परीक्षा में पूछे गए।

 

दीपक धनखड़ ने कथित तौर पर करीब 100 पन्नों की पीडीएफ और एक ऑडियो संदेश जारी कर कहा है कि उन्हें पेपर लीक गिरोह से जान का खतरा है और इसी वजह से वे अंडरग्राउंड हैं। हालांकि, अब तक इस मामले में उनके द्वारा पुलिस या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के समक्ष किसी औपचारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, संबंधित आरोपों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.