Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को गहरा और भरोसे पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में भारतीय फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ काफी लोकप्रिय है, लेकिन जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं तो "कुछ-कुछ नहीं, बल्कि बहुत कुछ होता है।" पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का यह कहना कि उनके भीतर भारत का डीएनए है, दोनों देशों के पारस्परिक विश्वास और ऐतिहासिक रिश्तों का प्रतीक है।
इससे पहले राष्ट्रपति प्रबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनके राजनीतिक करियर और सरकार की सफल योजनाओं से प्रेरित हैं तथा उन्हें अपने देश में लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और इंडोनेशिया के बीच 20 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। साथ ही भारत ने इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देने पर सहमति जताई, जिससे फिलीपींस और वियतनाम के बाद इंडोनेशिया यह मिसाइल खरीदने वाला तीसरा देश बन गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |