Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह तेहरान के इमाम हुसैन स्क्वायर से राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। अंतिम यात्रा में उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा सहित देश के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, सैन्य कमांडर और धार्मिक नेता शामिल हुए। सुरक्षा कारणों से उनके उत्तराधिकारी माने जा रहे मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से इस यात्रा में शामिल नहीं हुए। रविवार को ग्रैंड मोसल्ला में आयोजित अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जहां लाखों लोगों ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।
सोमवार को निकाली जा रही अंतिम यात्रा के लिए सुबह से ही तेहरान की सड़कों पर भारी भीड़ जुट गई। खामेनेई के ताबूत को राजधानी के प्रमुख मार्गों से ले जाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शोकाकुल लोग मौजूद हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए तथा हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |