Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगेतर की हत्या की आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंटरनेट पर इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी पढ़ी थी। जांच में यह भी सामने आया कि उसने मोबाइल पर यह भी सर्च किया था कि पुलिस हिरासत में महिलाओं के साथ मारपीट होती है या नहीं। पुलिस ने उसके दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी जांच में कई अहम सुराग मिले हैं।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की पूरी साजिश पहले से तैयार की थी। दोनों कथित तौर पर कोड वर्ड में बातचीत करते थे और हत्या से पहले पहाड़ी से धक्का देने की रिहर्सल भी की थी। पुलिस को चेतन के एक दोस्त और घटना के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी मिले हैं, जो जांच को मजबूत कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |