पहलगाम आतंकी हमला: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद पर साजिश रचने का आरोप
Pahalgam terror attack: Hafiz Saeed , NIA

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान स्थित आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ जम्मू की विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने उसे हमले की साजिश रचने, आतंकियों को संचालित करने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोपी बनाया है। चार्जशीट में हाफिज सईद को प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके प्रॉक्सी संगठन टीआरएफ (TRF) का प्रमुख बताते हुए यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया गया है। यह चार्जशीट पहले दाखिल 1,597 पन्नों की चार्जशीट का हिस्सा है।

 

NIA की जांच के अनुसार, हमले का मास्टरमाइंड लश्कर का आतंकी सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्ट था, जो पाकिस्तान के लाहौर के कसूर क्षेत्र में रहता है। एजेंसी का दावा है कि उसने आतंकियों को बैसरन घाटी की लोकेशन भेजी और हमले के दौरान रियल-टाइम निर्देश देता रहा। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि दो स्थानीय टूरिस्ट गाइडों ने आतंकियों को देखने के बावजूद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना नहीं दी, जिसके चलते उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि हमले से पहले आतंकी स्थानीय झोपड़ी में रुके, भोजन किया और वारदात के बाद धार्मिक नारे लगाते हुए हर्ष फायरिंग की। NIA के अनुसार, यह हमला धर्म के आधार पर किया गया लक्षित नरसंहार था, जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की जान गई।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.