NEET परीक्षा पर बढ़ा सियासी और प्रशासनिक दबाव, राजनाथ आवास पर हाईलेवल बैठक
 Political , administrative pressure, NEET exam , high-level meeting

NEET-UG परीक्षा विवाद को लेकर केंद्र सरकार ने हलचल तेज कर दी है। गुरुवार को रक्षा मंत्री Rajnath Singh के आवास पर एक हाईलेवल बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan, केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia, NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा रद्द होने के बाद की स्थिति, री-एग्जाम की तैयारियों और पेपर लीक मामले की जांच पर चर्चा हुई। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी National Testing Agency ने फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून रात 11:50 बजे तक कर दी है।

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की शिकायतों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने राजस्थान के छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ आत्महत्या नहीं, बल्कि “टूटी हुई और भ्रष्ट व्यवस्था” का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को माफियाओं के हवाले कर चुकी है।

 

उधर, पेपर लीक मामले की जांच कर रही Central Bureau of Investigation ने कार्रवाई तेज कर दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी डॉ. मनोज शिरुरे और तेजस शाह को 1 जून तक CBI रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच एजेंसी अब तक 49 स्थानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है। मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि री-एग्जाम और नई परीक्षा प्रक्रिया को लेकर लाखों छात्र अब भी असमंजस की स्थिति में हैं।

Priyanshi Chaturvedi 28 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.