NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर के साजिद जट्‌ट ने करवाया था पहलगाम हमला
 NIA chargesheet, LeT

National Investigation Agency की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि 2025 Pahalgam Terror Attack के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba का हाथ था। जांच एजेंसी के मुताबिक हमले का मास्टरमाइंड आतंकी सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्‌ट उर्फ लंगड़ा है, जो पाकिस्तान के कसूर इलाके में रहता है। चार्जशीट के अनुसार वही आतंकियों का मुख्य हैंडलर था और हमले के दौरान लगातार रियल टाइम निर्देश दे रहा था। उसने ही बैसरन घाटी की लोकेशन आतंकियों को भेजी थी। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी, जबकि 16 लोग घायल हुए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि हमले से पहले आतंकियों ने स्थानीय गाइड परवेज अहमद जोठार की झोपड़ी में खाना खाया था। एनआईए का कहना है कि यदि गाइड समय रहते सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दे देते तो हमला टाला जा सकता था। दोनों गाइड्स को गिरफ्तार किया जा चुका है। चार्जशीट के मुताबिक आतंकियों ने धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को निशाना बनाया और वारदात के बाद धार्मिक नारे लगाते हुए फायरिंग की। एजेंसी ने इसे टारगेटेड किलिंग का मामला बताया है।

एनआईए के अनुसार साजिद जट्‌ट ने 2019 में The Resistance Front का गठन किया था, जिसे लश्कर का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है। उसे जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का ऑपरेशनल कमांडर बताया गया है। उसका नाम डांगरी हमला, पुंछ एयरफोर्स काफिले पर हमला, रियासी बस हमला और श्रीनगर की जेड मोड़ टनल फायरिंग जैसी घटनाओं में भी सामने आया है। सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों फैसल जट्‌ट, हबीब ताहिर और हमजा अफगानी को जुलाई 2025 में मार गिराया था, जबकि साजिद जट्‌ट अब भी फरार है और उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

 
Priyanshi Chaturvedi 23 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.