Patrakar Priyanshi Chaturvedi
असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा कि 12 मई सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। हिमंत सरमा लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक में NDA के सहयोगी दल AGP और BPF के विधायक भी मौजूद रहे और उन्होंने भी सरमा के नाम का समर्थन किया।
जेपी नड्डा ने बताया कि हिमंत सरमा के नाम का प्रस्ताव कई वरिष्ठ नेताओं ने रखा था, जिसमें रंजीत कुमार दास, बिस्वजीत दैमरी, अजयता नेओग, रामेश्वर तेली, राजदीप रॉय, अशोक सिंगल, पीयूष हजारिका और चक्रधर गोगोई शामिल हैं। गौरतलब है कि 6 मई को हिमंत सरमा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। विधायक दल का नेता चुनने के लिए बीजेपी ने जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया था।
असम विधानसभा चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दल AGP और BPF ने 10-10 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा और इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |