Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच खुदाई के दौरान एक विशाल शिवलिंग मिलने से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया। मंदिर विस्तार परियोजना के तहत प्रीपेड बूथ के पास भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा था, तभी मजदूरों को मिट्टी के नीचे शिवलिंग जैसी संरचना दिखाई दी। इसके बाद निर्माण कार्य तत्काल धीमा कर दिया गया।
मंदिर प्रशासन के सहायक प्रशासक आशीष फलवड़िया ने बताया कि खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सावधानी बरती जा रही है। यदि आसपास अन्य प्राचीन अवशेष मिलते हैं तो आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवलिंग मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे और पूजा-अर्चना शुरू कर दी।
महाकाल मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने इसे शुभ संकेत बताते हुए कहा कि भस्म आरती के समय शिवलिंग मिलना विशेष महत्व रखता है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी है, जो इसकी प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का परीक्षण करेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |