Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टाटा स्टील में जमशेदपुर और ट्यूब्स डिवीजन के करीब 10,800 कर्मचारियों के लिए नया वेतन समझौता लंबित है, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच इस पर लगातार मैराथन वार्ता जारी है। प्रस्ताव के मुताबिक, पिछली बार की तरह यह नया समझौता भी 7 साल की अवधि के लिए हो सकता है।
सबसे बड़ा बदलाव न्यू सीरीज (NS) ग्रेड कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) परप्वाइंट में देखने को मिल सकता है। लंबे समय से यह ₹3 प्रति पॉइंट पर स्थिर है, जिसे अब बढ़ाकर ₹4 से ₹4.50 तक किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह बदलाव करीब 18 साल बाद किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, नए वेतन समझौते में मिनिमम गारंटीड बेनिफिट (MGB) 11 से 12 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। साथ ही कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम पर भी चर्चा चल रही है, जिससे रिटायरमेंट लाभ को और मजबूत किया जा सके। वार्ता में प्रबंधन और यूनियन के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हैं, और जल्द ही समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |