RCB की जीत के बाद विराट कोहली की खास इच्छा, बेंगलुरु में खेलना चाहते हैं 100वां मैच
Virat Kohli

 

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को गुजरात  गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दिलाने के बाद अपनी एक खास ख्वाहिश जाहिर की है। बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने 206 रन का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल कर लिया। कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन की दमदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 55 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

 

यह मुकाबला IPL 2026 में चिन्नास्वामी स्टेडियम पर RCB का आखिरी होम मैच था। टीम ने अपने 7 में से 5 घरेलू मैच यहीं खेले, जबकि बाकी 2 मैच रायपुर में खेले जाएंगे। अब बेंगलुरु में अगला मुकाबला संभावित रूप से प्लेऑफ या फाइनल में ही हो सकता है, जिससे फैंस को टीम को फिर से अपने घरेलू मैदान पर देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

कोहली के लिए अगला मैच खास इसलिए भी होगा क्योंकि यह उनके करियर का चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां IPL मैच हो सकता है। फिलहाल वे यहां 99 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इस सीजन में फिर से बेंगलुरु लौटे, ताकि वह इस ऐतिहासिक मुकाम को अपने घरेलू मैदान और फैंस के सामने हासिल कर सकें।

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.