2030 तक पूरा होगा ऑरेंज और ब्लू लाइन का काम, बनेंगे 28 स्टेशन
The Orange, Blue lines ,will ,completed, 2030, with, 28 stations.

भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत ऑरेंज और ब्लू लाइन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार दोनों लाइनों का पूरा निर्माण वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें कुल 28 स्टेशन विकसित किए जाएंगे। ऑरेंज लाइन में एम्स से करोंद तक और ब्लू लाइन में भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

 

ब्लू लाइन के तहत भदभदा से रत्नागिरी तिराहा सेक्शन में स्लैब और पियर निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। पिपलानी से जेके रोड के बीच पहला बड़ा स्लैब बिछाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं रत्नागिरी तिराहा से ऐशबाग तक मेट्रो सेवा शुरू करने का प्रारंभिक लक्ष्य रखा गया है, जैसा ऑरेंज लाइन में आंशिक रूप से किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक 2027 तक ब्लू लाइन का करीब 80% काम पूरा करने का लक्ष्य है।

 

इस प्रोजेक्ट में कई जगहों पर अंडरग्राउंड सेक्शन भी बनाए जा रहे हैं, जिसकी कुल लंबाई करीब 3.36 किलोमीटर होगी। ऐशबाग, डीआईजी बंगला, सिंधी कॉलोनी और नादरा बस स्टैंड के पास अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित हैं। हालांकि कुछ इलाकों में मेट्रो रूट को लेकर स्थानीय स्तर पर आपत्तियां भी सामने आई हैं, जिन पर पुनर्विचार की मांग की गई है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि समयसीमा के भीतर काम पूरा हो सके।

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.