एमपी CMO में नई टीम का गठन, अफसरों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा
New team, formed ,MP CMO, responsibilities divided, among officers

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए अफसरों के बीच काम का नया बंटवारा किया गया है। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को समूचे CMO की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही आगामी सिंहस्थ और विधानसभा चुनाव 2028 से जुड़े अहम कार्य भी उनके पास रहेंगे। सचिव आलोक सिंह को कैबिनेट, सीएम दौरे और “कृषक कल्याण वर्ष” जैसे प्रमुख काम सौंपे गए हैं।

नई व्यवस्था में आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह को विजिलेंस शाखा का प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वे गंभीर शिकायतों के निपटारे, सीएम डैशबोर्ड, घोषणाओं की निगरानी और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश से जुड़े कार्य देखेंगे। वहीं, सुधीर कोचर को उप सचिव के रूप में सीएम के दौरे, हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन जैसे कार्यों में जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा CMO में दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की निगरानी सौंपी गई है। निवेश, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग, तकनीकी शिक्षा, रोजगार, ग्रामीण विकास और अन्य विभागों के कार्यों के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदार बनाया गया है, जिससे सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समन्वय को मजबूती मिले।

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.