Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसके बाद मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से भंग हो गई है। लंबे समय तक राज्य की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार के इस फैसले के साथ ही नए नेतृत्व को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में अंतिम कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जो करीब 15 मिनट चली। इस दौरान सरकार के कामकाज और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और सरकार की उपलब्धियों को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया। इसके बाद सभी मंत्रियों ने भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी।
अब सभी की नजरें एनडीए की अहम बैठकों पर हैं, जिनमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नेता के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण जल्द ही आयोजित किया जा सकता है, जिसमें मंत्रिमंडल के गठन का फॉर्मूला भी तय होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |