डॉ. आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, जन्मस्थली विकास के लिए 150 करोड़ की मांग
Grand celebrations, Dr. Ambedkar

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज महू स्थित उनकी जन्मस्थली पर विशाल समागम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मोहनयादव भी शामिल होंगे, जहां आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी द्वारा जन्मस्थली पर सुविधाओं के विस्तार हेतु लगभग 150 करोड़ रुपये की विकास योजना को मंजूरी देने की मांग रखी गई है, ताकि देशभर से आने वाले अनुयायियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

महोत्सव को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल को सात सेक्टरों में विभाजित कर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, साथ ही स्वास्थ्य, पेयजल और ठहरने जैसी मूलभूत सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमजन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “भीम रत्न अवार्ड” से सम्मानित भी किया जाएगा। इससे पहले महोत्सव के दूसरे दिन राष्ट्रीय गौरव यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Priyanshi Chaturvedi 14 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.