CSK की लगातार हार पर अश्विन का बड़ा बयान: “खिलाड़ी मैदान पर आज़ाद नहीं”
Ashwin, big statement, CSK, Players,  not free, e field

IPL 2026 में Chennai Super Kings की लगातार तीसरी हार के बाद टीम की रणनीति और माहौल पर सवाल उठने लगे हैं। Ravichandran Ashwin ने खुलकर कहा कि खिलाड़ियों को मैदान पर खुलकर खेलने की आज़ादी नहीं मिल रही, जिसका असर प्रदर्शन पर साफ दिख रहा है। Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ 43 रन की हार के बाद CSK पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर पहुंच गई है, जिससे टीम के ड्रेसिंग रूम में निराशा का माहौल बताया जा रहा है।

 

Ravichandran Ashwin ने खासतौर पर गेंदबाजी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि गेंदबाजों को उनकी ताकत के अनुसार गेंदबाजी करने देने के बजाय जबरन ‘वाइड यॉर्कर’ डालने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम की बड़ी विरासत के कारण युवा खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव है, जिससे वे खेल का आनंद लेने के बजाय दबाव में खेल रहे हैं।

 

वहीं Faf du Plessis ने कप्तान Ruturaj Gaikwad का बचाव करते हुए कहा कि लगातार हार किसी भी युवा कप्तान के लिए चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन यही अनुभव उन्हें मजबूत बनाएगा। उन्होंने Sanju Samson का उदाहरण देते हुए भरोसा जताया कि खराब फॉर्म अस्थायी होता है। साथ ही MS Dhoni की मौजूदगी को टीम के लिए बड़ा सहारा बताया, जो मुश्किल वक्त में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.