Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब गेट नंबर 2 से दाखिल हुए कुछ उपद्रवियों ने स्पीकर की कार पर स्याही फेंक दी और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान संदिग्ध कार कुछ देर परिसर के भीतर रुकी रही और फिर तेजी से बाहर निकल गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक उजागर हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने बैरियर को नजरअंदाज करते हुए जबरन विधानसभा परिसर में प्रवेश किया। घटना के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, वहीं इस पूरे मामले ने राजधानी की हाई-सिक्योरिटी मानी जाने वाली जगहों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |