ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी F-35 जेट को मार गिराया
Iran claims, shot down, American F-35 jet

ईरान ने एक बार फिर दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराया है। यह दावा जंग के 35वें दिन आया है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान के मुताबिक, यह हमला सेंट्रल ईरान के आसमान में उनके एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा किया गया। अमेरिका की ओर से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

ईरानी सैन्य कमांडर खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली और कहा कि उनके सिस्टम ने जेट को सटीक तरीके से ट्रैक कर उसे तबाह कर दिया। ईरान का दावा है कि यह विमान ब्रिटेन के RAF लाकेनहीथ बेस की एक खास स्क्वाड्रन से जुड़ा हुआ था। इससे पहले 19 मार्च 2026 को भी ईरान ने पहली बार F-35 को मार गिराने का दावा किया था, जिसे अमेरिका ने खारिज किया था।

ईरान के बी1 ब्रिज पर हमले के बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि यह हमला उनके देश के लिए बिना वजह की आक्रामकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान अपनी पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है और आने वाले दिनों में स्थिति और तनावपूर्ण हो सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.