Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश में बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली सूची जारी हो चुकी है, लेकिन निगम मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का पेंच अभी फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस देरी के पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के पांच नाम हैं—पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, गिरिराज दंडोतिया और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल। ये नेता पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और अब सिंधिया चाहते हैं कि इन्हें उचित पद मिलें।
निकायों और आयोगों में नियुक्तियों की देरी को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। मीडिया विभागाध्यक्ष मुकेश नायक ने इसे ‘पावर शेयरिंग पर बीजेपी में दंगल’ करार दिया। उनका कहना है कि दो साल बीत चुके हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए राजनीतिक नियुक्तियां अभी तक पूरी नहीं हो पाईं। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह देरी जरूरी है ताकि विवाद से बचा जा सके और जिम्मेदारी संभालने वाले नेता हेमंत खंडेलवाल किसी प्रकार की खींचतान में न फंसे।
हाल ही में बीजेपी ने अपने एल्डरमैन की पहली सूची जारी की है। अब नगर निकायों, आयोगों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की पहली प्रदेश कार्यसमिति से पहले ही राष्ट्रीय नेतृत्व की अंतिम मुहर के बाद यह सूची जारी कर दी जाएगी। हाल ही में सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल की चार घंटे से अधिक लंबी बैठक में इस लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |