जयपुर में LPG पंपों की मनमानी, ‘तुगलकी फरमान’ पर प्रशासन सख्त
Jaipur LPG pumps are arbitrary, administration strict on

 

 

जयपुर में एलपीजी गैस की कमी के बीच पंप संचालकों की मनमानी सामने आई है। कई पंपों पर बिना किसी सरकारी आदेश के पोस्टर लगाकर गैस बिक्री पर सीमा तय कर दी गई है। इन पोस्टरों में ऑटो में 250 रुपये और कार में 500 रुपये तक ही गैस भरने की बात लिखी गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थिति यह है कि पंप संचालक खुद ही नियम तय कर रहे हैं, जबकि सरकार या प्रशासन की ओर से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। इस ‘अनौपचारिक राशनिंग’ के चलते लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने इस व्यवस्था को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने साफ कहा कि गैस बिक्री पर सीमा तय करने का अधिकार पंप मालिकों को नहीं है और यह पूरी तरह मनमानी है। प्रशासन ने ऐसे पोस्टर तुरंत हटाने और संबंधित पंप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Priyanshi Chaturvedi 30 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.